विमान हादसे में 56 साल पहले जान गंवाने वाले भारतीय सेना के सिपाही गुर्जर माजरी गांव के मुंशीराम को आखिरकार मुक्ति मिल गई। वीरवार को सैन्य सम्मान के साथ गांव में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस माैके पर भारतीय सेना, जिला सैनिक बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामवासियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।