रेवाड़ी के बावल के गांव अलावलपुर में स्वर्गीय कैप्टन मंगल सिंह की याद में एक गेट का उद्धघाटन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर राव इंद्रजीत सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जितने वोटों से खुद जीते थे, उतने ही वोटों से डॉ. कृष्ण कुमार को जीताकर अपना आशीर्वाद दिया है। हम चुने हुए लोगों की जिम्मेदारी है कि जो भी योजनाएं होगी, धरातल पर लाकर बेहतक तरीके से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विधायक लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरे, इसी को लेकर वह आपके बीच में आए हैं। मौक पर बावल से विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल डहीना, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, समाजसेवी अनिल रायपुर, जिला प्रमुख मनोज यादव व अन्य मौजूद रहे।