फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दीनबंधु सर छोटूराम जयंती व संविधान दिवस पर 25 नवंबर को कार्यक्रम का होगा आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 05:23 PM IST

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा चौक स्थित जाट धर्मशाला में 25 नवंबर को दीनबंधु सर छोटूराम जयंती और संविधान दिवस के मौके पर एक बड़ा सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौ. युद्वीर सिंह सहारावत, राष्ट्रीय महासचिव (अखिल भारतीय जाट महासभा) और किसान नेता शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण मलिक और सुरेश डैस, राज्य उपाध्यक्ष (राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन) मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट समाज रेवाड़ी के प्रधान सूरज सिंह कटारिया करेंगे। संचालन की जिम्मेदारी सुबोध यादव और महेंद्र लाठ सेखावटी संभालेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों और परिवारों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर महापुरुषों के जीवन, विचारों और उनके योगदान से प्रेरणा लें और समाज व देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें