फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सेक्टर-5 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल, भेदभाव के आरोप

शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 04:57 PM IST

शहर के सेक्टर-5 क्षेत्र में शनिवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। दो जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान लोगों का गुस्सा भी सामने आया और उन्होंने विभाग पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए। सेक्टर-5 एसोसिएशन के प्रधान विश्वनाथ का कहना है कि क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत पिछले करीब तीन वर्षों से लगातार की जा रही थी। कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायतें देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब जब विभाग अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो लोगों ने कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि छोटे दुकानदारों और गरीब लोगों को अपना सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों को पहले से सूचना देकर दो दिन का समय दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें