फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पंचायत लोकल ऑपरेटरों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 07:11 PM IST

जिले के क्रीड़ पंचायत लोकल ऑपरेटरों ने परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला से मुलाकात कर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम एक मांग पत्र सौंपा। ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों के समाधान की मांग की। मांग पत्र में बताया गया कि लोकल ऑपरेटर लंबे समय से परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) से संबंधित कार्य कर रहे हैं और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बावजूद इसके, उन्हें अभी तक किसी विभाग के नियमित कर्मचारी के रूप में मान्यता नहीं दी गई है। ऑपरेटरों ने मांग की कि उन्हें एक ही विभाग के अधीन नियमित कर्मचारी बनाया जाए और उसी के अनुरूप वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी आग्रह किया कि दिवाली से पहले उनका लंबित वेतन जारी किया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें पंचायत विभाग की ओर से कोई नया कार्य नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। ऑपरेटरों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नायब सैनी उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश देंगे। इस अवसर पर ऑपरेटरों ने राज्य सरकार के अधिकारियों से भी अनुरोध किया कि लोकल ऑपरेटरों को पंचायत स्तर पर भी कार्य आवंटित किया जाए, ताकि वे जनता की सेवा में अपना योगदान जारी रख सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें