फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में नवनियुक्त सब लेफ्टिनेंट हिमांशी के गांव में पहुंचने पर हुआ स्वागत

नवनियुक्त सब लेफ्टिनेंट भाड़ावास निवासी हिमांशी के गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हिमांशी ने इंडियन नेवी में कमीशन प्राप्त कर सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति पाई है। हिमांशी ने ऑल इंडिया रैंक 3 और लड़कियों में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। हिमांशी बीटेक कंप्यूटर साइंस है तथा उसके पास एनसीसी सी सर्टिफिकेट भी है। उसने प्रारंभिक तथा उच्च शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त की है। हिमांशी का परिवार अभी गांव में ही रहता है। हिमांशी ने इंडियन नेवल अकैडमी एझिमाला से ट्रेनिंग प्राप्त कर 11 अप्रैल 2025 को कमीशन प्राप्त किया है। सर्वप्रथम ग्राम पहुंचने पर भाड़ावास, खरसानकी, अकबरपुर, जाटूवास, पुंसिका तथा बिलखा के ग्रामीण तथा पंचायत ने फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसमें भाड़ावास स्थित बाबा मोहनदास मंदिर में महंत महावीर दास, सरपंच सुनील स्वामी, खरसानकी की महिला सरपंच सन्नी, अकबरपुर सरपंच नेकेराम, बिलखा सरपंच संदीप, जाटूवास सरपंच महेश, पुंसिका सरपंच सतपाल यादव, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। हिमांशी के परिवार की पृष्ठभूमि देशभक्ति वाली हिमांशी के परिवार की पृष्ठभूमि देशभक्ति वाली रही है। हिमांशी के दादा स्वर्गीय सूबेदार हरदयाल सिंह भारतीय सेना में सेवारत थे। हिमांशी के पिता अभी भारतीय वायु सेवा में मास्टर वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं तथा हिमांशी की माता सुशीला देवी एक गृहिणी हैं। हिमांशी का छोटा भाई देवांश एमएससी इनफॉरमेशन सिक्योरिटी की पढ़ाई कर रहा है । हिमांशी के ताऊ भारतीय सेवा में कर्नल से सेवानिवृत्त हैं तथा उसके तीन ताऊ अरुण कुमार, राजेंद्र सिंह और राजेश कुमार भारतीय सेना में कार्यरत रहे हैं। हिमांशी का एक ताऊ 1971 के युद्ध में तथा दो ताऊ कारगिल युद्ध में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें