फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: नवीन हत्याकांड में हुए कई खुलासे, पुलिस ने दी जानकारी

गांव मनेठी निवासी नवीन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी गांव मनेठी निवासी बिजेंद्र उर्फ एसपी व गोबिंद उर्फ बिंडा नवीन के ही दोस्त थे।17 अगस्त की रात को तीनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी कहीं जाने की बात कर रहे थे और नवीन मना कर रहा था। पत्थर से किए सिर पर कई वार आपस में झगड़ा हुआ तो दोनों नवीन को मारने लगे। बिजेंद्र पत्थर उठाकर लाया था और गोबिंद ने नवीन के पीछे से दोनों हाथ पकड़ लिए। बिजेंद्र ने पत्थर उठाकर नवीन के सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे नवीन चोटिल हो गया और आरोपी वहां से भाग गए। जाते वक्त आरोपी नवीन को गांव के श्मशान घाट वाले मार्ग पर छोड़कर चले गए। सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने नवीन के परिजनों और ग्रामीणों से संपर्क किया, पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को पुलिस ले गई। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात को कबूल किया। पुलिस ने बताया कि अभी जांच जारी है, अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें