फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी पहुंचे मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस ललित बत्रा

हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस ललित बत्रा बुधवार को पहुंचे। जस्टिस बत्रा ने डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, कंज्यूमर कोर्ट चेयरमैन एसके खंडूजा और एसडीएम सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और मानव अधिकारों से संबंधित मामलों की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें जिले की वर्तमान स्थिति और चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। जस्टिस बत्रा ने आम नागरिकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद वर्ग को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद जस्टिस ललित बत्रा वृद्ध आश्रम का दौरा करेंगे। वहां वे आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं, जरूरतें तथा शिकायतें सुनेंगे। वे यह भी जांच करेंगे कि वृद्धाश्रम में आवश्यक सुविधाएं जैसे भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और रहने की व्यवस्था ठीक से उपलब्ध हैं या नहीं। जस्टिस बत्रा का यह दौरा जिले में मानव अधिकारों की स्थिति का आकलन करने और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को इस अवसर पर आयोग की सिफारिशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें