फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी के सिविल सर्जन कार्यालय में कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई

सिविल सर्जन कार्यालय में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तंबाकू निषेध दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य धूम्रपान से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और धुम्रपान मुक्त वातावरण के महत्व को बढ़ावा देना है। उन्होंने धूम्रपान छोड़ने और स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विशाल राव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें