फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में गूंजी जंतर-मंतर की आवाज, छात्रों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में छात्रों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं महाराणा प्रताप चौक के पास एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने पैदल मार्च शुरू किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्र अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। महाराणा प्रताप चौक से लेकर लघु सचिवालय तक पुलिस की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी और स्थिति पर नजर बनाए रखी। लघु सचिवालय पहुंचकर छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए तथा उनकी लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए स्थिति को सामान्य बनाए रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें