फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: हनुमान जन्मोत्सव पर बड़ा तालाब मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2026 03:43 PM IST

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर में विशेष सजावट की गई थी और भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के बाहर भंडारे की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में स्थानीय सेवादारों के साथ-साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें