200 बेड का अस्पताल बनाने की मांग को लेकर संघर्ष कमेटी का धरना-प्रदर्शन 90वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पूरी तरह जायज है और इसे विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा। शैलजा के समर्थन से आंदोलनकारियों का उत्साह और बढ़ गया। शैलजा ने कहा कि हमारे अन्नदाता धरने पर बैठे हैं, जो हुआ ऐसा नहीं होना चाहिए था। वादाखिलाफी हुई है। समस्या का हल क्यों नहीं निकाला जा रहा है। इसका हल निकालना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी आंखें खोले। कहीं ना कहीं ऐसा कार्य किया जाए जिससे सब संतुष्ट हों।