फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कांग्रेस प्रभारी कृष्ण कुमार बोले- महागठबंधन का घोषणा पत्र जनता की उम्मीदों का दस्तावेज

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रभारी कृष्ण कुमार लखेरा ने महागठबंधन के घोषणा पत्र को लेकर शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र सिर्फ चुनावी वादों का नहीं, बल्कि बिहार की जनता की उम्मीदों और जरूरतों का दस्तावेज है। इसमें हर वर्ग के लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों की आवाज को शामिल किया गया है। लखेरा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस सुधार किए जाएंगे। विशेष तौर पर युवाओं के लिए रोजगार सृजन और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी जैसे कदम प्राथमिकता में रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला है, लेकिन महागठबंधन प्रदेश को नई दिशा देने का काम करेगा। लखेरा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता तक इस घोषणा पत्र की बात पहुंचाएं, ताकि विकास का यह संकल्प जन-आंदोलन बन सके। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि जनता महागठबंधन के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करेगी और बिहार में एक नई शुरूआत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें