फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार 40 सेकेंड के भीतर चोरी, सीसीटीवी में कैद घटना

रेवाड़ी शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में घर के बाहर खड़ी एक ब्रेजा कार चोरी हो गई। चोर थार कार में सवार होकर आए और 40 सेकेंड के अंदर कार को चोरी करके ले गए। सुबह कार गायब मिलने पर मालिक ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पूरी घटना की जानकारी मिली। कार मालिक की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन निवासी बिजनेसमैन गौरव जैन के मुताबिक, मंगलवार की रात उन्होंने अपनी सफेद रंग की ब्रेजा कार घर के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। सुबह जब उठा तो कार गायब मिली। इसके बाद आसपास तलाश की, लेकिन कार का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। तो उसमें एक थार कार में सवार होकर आए चोरों ने गौरव जैन के घर बाहर दीवार से सटाकर बिल्कुल ब्रेजा गाड़ी के आगे अपनी कार खड़ी की। कुछ मिनट कार खड़ी रही। उसके बाद एक युवक नीचे उतरा और महज 40 सेकेंड के अंदर कार को चोरी कर ले गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार चोरी करने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें