फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में झाड़ियां में फेंका शिशु का शव, कुत्ते नोंचते हुए सड़क पर लाए

बावल कस्बे में एक शिशु का शव मिलने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। रेवाड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में सुबह एक शिशु के शव को कुत्ते नोंचते हुए सड़क के बीच ले आए। जब दुकानदारों ने देखा तो उन्होंने मौके पर डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने जब जांच की तो मालूम चला कि शव 8-9 महीने का है। बावल थाना पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की। सपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। दुकानदार प्रकाश ने बताया कि वह सुबह के समय दुकान खोलने के लिए आया था। तभी देखा कि कुत्ते एक शिशु के शव को नोंच रहे थे। इस दौरान कुत्तों को वहां से भगाया गया और जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर कुछ समय बाद पहुंची और जांच पड़ताल की। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि शव रात को झाड़ियों में फेंककर कोई चला गया था। कुत्ते सुबह से झाड़ियों में कुछ खुर्द बुर्द कर रहे थे। जब सड़क किनारे शव को नोंचते हुए कुत्ते ले आए तब जाकर इसका पता चला। बावल थाना प्रभारी संजय का कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद जाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की है। अभी जांच की जा रही है कि शव यहां पर कैसे आया। सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें