फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने कांग्रेस के प्रदर्शन को मजाक बताया

Ankesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 05:04 PM IST

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा घरेलू गैस की कमी और दाम बढ़ने को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन भ्रांतिपूर्ण और मजाक हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैला रही है। विधायक ने बताया कि पहले एक दिन में लगभग 50 लाख घरेलू सिलेंडर बुक होते थे, लेकिन कांग्रेस की भ्रांतियों के कारण अब 85 लाख सिलेंडर बुक हो रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कोविड के समय भी कांग्रेस ने ऐसे ही भ्रम फैलाए थे। यादव ने कहा कि कांग्रेस केवल आरोप और लांछन लगाती रही है। उनके शासन में दाम सुबह और शाम बदल जाते थे। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी चीज की कमी नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि कांग्रेस की भ्रांतियों में न आएं। यह बातचीत वे अपने निवास पर पत्रकारों के साथ कर रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें