फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में महिला आयोग की चेयरपर्सन का सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण, नदारद डॉक्टर पर जताई नाराजगी

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, सैंपल कलेक्शन केंद्र और अल्ट्रासाउंड केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्र में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जिस पर चेयरपर्सन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड केंद्र में नियमित रूप से डॉक्टरों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को भटकना न पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें