फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ा

थाना किला क्षेत्र की महादेव कॉलोनी में एक महिला पर बच्चा चोरी करने का शक जाहिर कर लोगो ने हंगामा किया। लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। बताया जा रहा कि महिला कानपुर की रहने वाली है। बच्चों को देखकर महिला की गतिविधि संदिग्ध लगने पर शविवार रात करीब 10 बजे लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला के पास पर्स मिला जिसमें ब्लेड भी मिले। पुलिस टीम महिला को थाने ले गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें