फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के सिवाह स्कूल में डीईओ ने शुरू किया पौधरोपण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने पौधरोपण कर अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। जिससे हम स्वच्छ और साफ वातावरण में रहकर निरोगी जीवन जी सकें। एक पेड़ मां के नाम से सभी स्कूलों और जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पौधारोपण किया जा रहा है। हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधै लगाने चाहिए। जिससे ऑक्सीजन की कमी ना हो पाए और हम स्वस्थ रह सकें। प्राचार्य सुरेंद्र कादियान ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल को हरा -भरा बनाना और नंबर वन बनाना है जिससे बच्चे शुद्ध वातावरण में रहकर अच्छी पढ़ाई -लिखाई कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें