फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में वार्ड चार में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, कुत्ते की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पानीपत में वार्ड नंबर चार के अशोक नगर में लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ब्लॉस्ट हो गया। इसमें करंट लगने से एक आवारा कुत्ते की मौत हो गई जबकि कई बेजुबान बच गए। हादसे के बाद एरिया की बिजली गुल हो गई। मरे हुए कुत्ते को उठाकर ट्रांसफार्मर के पास ही डाल दिया गया। फॉल्ट की सूचना पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को चालू कराया। ट्रांसफार्मर में ब्लॉस्ट की ये घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद अशोक नगर वासियों ने इसे जमकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और बिजली निगम के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अशोक नगर में बिजली फॉल्ट की वजह से ये कोई पहला हादसा हुआ हो। यहां रखे ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।जिनमें अब तक दो लोगाें और सैकड़ों बेजुबान पशुओं की जान जा चुकी है। अशोक नगर के लोग बार बार बिजली निगम को इनको हटाने की फरियाद करते हैं लेकिन पांच साल बाद भी इनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। अशोक नगर से अंशु नारंग ने बताया कि वे अपनी बिजली की समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन अधिकारी उनकी शिकायतों का निवारण करने को तैयार ही नहीं होते। जिसका खामियाजा अशेाक नगर के लोगों को बिजली कटों और हादसों से भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें