पानीपत रेलवे स्टेशन पर यात्री लगातार ट्रेनों की देरी की मार झेल रहे हैं। मंगलवार को 13 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्री घंटों तक अपने ट्रेनों का रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे। अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री गीता, राहुल और राकेश ने बताया कि वह पिछले एक घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं आ रही हैं। ऐसे में हमें स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर अपना समय खराब करना पड़ रहा है। जितनी देरी से ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आएगी उतनी ही देरी से हम अपने घर पहुंचेंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ज्यादा समय रेलवे स्टेशन पर खराब ना करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।