फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रील और रियल लाइफ में बहुत अंतर, व्यक्ति के क्या करने से ज्यादा क्या नहीं करना जानना जरूरी

भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 06:57 PM IST

पानीपत। रील और रियल लाइफ में बहुत अंतर होता है। रील लाइफ आर्टिफिशियल और प्रोफेशनल होती है। इसमें एक मां को अपना अभिनय भी समझना पड़ता है और उसी अनुसार करना भी पड़ता है। जबकि रियल लाइफ इससे बिल्कुल हटकर होती है। यह इमोशन पर आधारित होती है। इसमें में मां को अपनापन दिखाने के लिए किसी निर्देशक की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि उसके मन में जो होता है, वहीं करती है। यही सबको अच्छा लगता है। यह कहना है प्यार तूने क्या किया टेलीविजन धारावाहिक से अपने अभिनय की शुरूआत करने वाली रजनी गुप्ता का। शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से संबंध रखने वाली रजनी गुप्ता ने दो साल पहले टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। वे अब तक एक दर्जन धारावाहिक कर चुकी हैं। उनके पास तमिल और तेलगू की फिल्मों के भी ऑफर हैं। उनका मानना है कि उनका हर अभिनय तड़के वाला होता है। वह इसको लेकर मेहनत भी करती हैं। धारावाहिक में उनका अभिनय निगेटिव नहीं बल्कि कामिक निगेटिव होता है। यह किसी भी नाटक या अन्य धारावाहिक को और भी मजेदार बना देता है। उन्होंने मेरा बालम थानेदार में चाची का अभिनय किया है। इसमें भी चाची का अभिनय कॉमिक निगेटिव है। आजकल के सीरियल में इस तरह के अभिनय को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वह आधा दर्जन भाषा जान चुकी हैं। हरियाणवीं किरदार की तलाश में हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हरियाणवीं रोल को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। सास और पति में मेरे दाएं और बाएं बाजू रजनी गुप्ता ने बताया कि मैं बचपन से कुछ अलग करने की जिद रखती हूं। मेरे पिता भी यह कहते थे कि वह एक दिन कुछ अलग जरूर करेगी। मेरी मां शुरुआत इन सबको पसंद नहीं करती थी। उन्होंने आज अपने बच्चों को कुछ नया करने के लिए स्वतंत्र कर दिया है। मेरे भाई कभी टीवी सीरियल नहीं देखते थे। वे आज उनके हर सीरियल देखते हैं। शादी के करीब 25 साल बाद अपने अभिनय की शुरुआत की और करीब 25 किलोग्राम वजन भी कम किया। इसमें मेरे परिवार का बहुत बड़ा रोल है। मेरे पति कपिल गुप्ता और सास सुमिता गोयल दाएं और बाएं बाजू हैं। ये नहीं होते तो आज यहां तक नहीं पहुंच पाती। मेरे ससुर दिनेश गोयल हर कदम पर मेरा साथ देते हैं। उन्होंने मुंबई जाने से पहले ही अपने काम का दायरा तय कर लिया था। उस दायरे में रहकर ही काम करती हैं। उन्हें क्या नहीं करना है ये पहले निश्चित कर लिया था। कोई भी महिला यह तय कर लेती है तो फिर उसके आगे बढ़ने के रास्ते खुल जाते हैं। उन्होंने बताया कि जीवन में अच्छे लोगों के साथ काम करना है। अच्छा काम मिलने में समय लगता है। वे पकंज त्रिपाठी व मनोज वाजपेयी के साथ काम करना चाहती हैं। जिंदगी के इस सुहाने सफर पर पहुंचने के बाद लगता है कि जीवन की सारी चाह पूरी हो गई हैं। सफलता के लिए जीवन में लक्ष्य साधना जरूरी रजनी ने बताया कि उन्होंने 2022 से अपने अभिनय की शुरूआत की है। सबसे पहले टेलीविजन के धारावाहिक पहले प्यार तूने क्या किया में अभिनय किया। इसके लिए उन्हें सामने से बुलाया गया था। शुरूआत में मुंबई जाने में थोड़ा संकोच हो रहा था लेकिन पति का साथ मिलने पर वह उनके साथ ही मुंबई पहुंची। उसके बाद पांडे स्टोर धारावाहिक में दस महीने काम किया। आठ महीने तक कावेरी चाची का किरदार कर बहुत लोकप्रियता हासिल की। इन्होंने ज्यादातर कामिक नकारात्मक किरदार ही निभाए हैं। अभी ये दो साल तक इसी तरह टेलीविजन धारावाहिक में काम करके उसके बाद वेब सीरीज में हाथ आजमाना चाहती हैं। रजनी गुप्ता ने बताया कि लोग बोलते हैं कि मुंबई महिलाओं के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि वहां पर सभी की व्यस्त जिंदगी है। किसी से पास इतना समय नहीं है कि वह दूसरे की जिंदगी में दखलअंदाजी करें। मुंबई महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें