फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में टैंपों पलटने से एक की मजदूर की मौत, 10 घायल

भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 05:34 PM IST

पानीपत में सनौली रोड पर छाजपुर गांव के पास शुक्रवार रात को एक टैंपों पलटने से एक 59 साल के मजदूर की मौत हो गई जबकि 10 अन्य सवारी चोटिल हो गई। हालांकि बाकी सवारियों को मामूली चोटें ही आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब टैंपों चालक इन मजदूरों को बैठाकर उनको घर छोड़ने के लिए वधवाराम कॉलोनी की ओर लौट रहा था। मृतक की पहचान 59 वर्षीय दमादर तांती के रूप में हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के सात बच्चे थे। इनमें पांच लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। मृतक मूलरूप से नालंदा जिला बिहार का रहने वाला था। जो फिलहाल वधावाराम कॉलोनी में रह रहा था और छाजपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी का काम करता था। रोजाना की तरह से फैक्टरी से वह रात करीब आठ बजे घर आ रहा था। वह जिस टैंपों में सवार था उसमें 10 अन्य लोग भी बैठे थे। इनमें कुछ फैक्टरी के मजदूर और अन्य सवारियां भी थी। छाजपुर स्थित मिंक फैक्टरी के पास टैंपों का अगला टायर पंक्चर हो गया। जिससे टैंपों सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई। दमादर को इलाज के लिए इस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बापौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें