थाना किला क्षेत्र के कप्तान नगर में खाटू श्याम मंदिर वाली गली में में शनिवार शाम को थार चालक ने गली में चार पिल्लो को कुचल दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से निकल गया। इसकी सूचना नई पहल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को मिली तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से थार का नंबर ट्रेस कर लिया। इसके बाद थाना किला में शिकायत दी। रविवार को पुलिस ने थार चालक को थाने बुलाया तो उसने अपनी गलती मानी। साथ ही कहा कि वह पश्चाताप के लिए एक माह तक गली के कुत्तों को खाना खिलाएगा। पिल्लो की मां की एक माह तक व्यक्तिगत रूप से सेवा करेगा। जिसके बाद संस्था और आस-पास के लोगों ने उसे माफ कर शिकायत वापस ले ली। नई पहल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कुणाल कपूर ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि खाटू श्याम वाली गली में एक थार सवार ने कुत्ते के चार पिल्लों को कुचल दिया है। जिससे उनकी मौत हो गई। पिल्लो को कुचलने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। यह पूरी घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संस्था ने तुरंत ही इसका संज्ञान लिया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर थार कार का नंबर ट्रेस कर लिया। जगन्नाथ कॉलोनी के विनोद गोयल थार कार चला रहे थे। संस्था की ओर से किला थाने में शिकायत दी गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी को थाने पर बुलाया। आरोपी अपने परिवार और आस-पास के पड़ोसियों के साथ थाने पर पहुंचा। जहां पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। जिसमें विनोद ने पिल्लो की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि गली में भीड़ ज्यादा होने के कारण वह देख नहीं सका। जिस कारण यह हादसा हुआ है और वह हादसे से काफी शर्मिंदा है। उन्होंने अपनी गलती मान ली और कहा कि वह घटना का पश्चाताप करने को तैयार। आरोपी ने कहा कि वह एक माह तक गली के सभी कुत्तों को खाना खिलाएंगे। जिस कुतिया के बच्चों की मौत हुई है उसकी व्यक्तिगत रूप से सेवा करूंगा। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों और आस-पास के लोगों ने उन्हें माफ कर दिया। संस्था ने थाने में दी अपनी शिकायत वापस ले ली