फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को दी नगर निगम की टीम ने दी समझाइश

नगर निगम की टीम बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को फिर से उतर गई। एसडी कॉलेज रोड स्थित हैंडलूम बाजार में मौका देखा। यहां दुकानों व शोरूम के बाहर पांच से सात फीट तक थड़े बनाए गए थे। निगम अधिकारियों ने बाजार प्रधान व लोगों को साथ लेकर पूरे बाजार में जाकर दुकानदारों व शोरूम मालिकों को उनकी हद बताई। दुकानदारों ने अपने थड़े तोड़ना शुरू कर दिए। निगम ने वीडियोग्राफी कराने की बात कही है। इसमें किसी का अतिक्रमण मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम की इस कार्रवाई से दूसरे बाजारों में स्थित दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें