फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में रुद्राभिषेक कर हवन में डाली आहुति

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Jul 2025 08:04 PM IST

एसडी पीजी कॉलेज में सावन के तीसरे सोमवार को रुद्राभिषेक और हवन किया। इसके साथ कॉलेज के नए सत्र को शुरू करने की घोषणा की। इसके अंतर्गत एक अगस्त को ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया जाएगा। रुद्राभिषेक में एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि) के सचिव नरेश कुमार गोयल, सदस्य अश्वनी मित्तल, एसडीवीएमम हुडा के चेयरमैन सतीश चंद्रा, एसडी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल, उनकी धर्मपत्नी सुमिता गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल समेत प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने रुद्राभिषेक किया और हवन में आहुति डाली। गंगा धाम मंदिर के पंडित डॉ. शिव प्रकाश पराशर और निरंजन पराशर ने रुद्राभिषेक कराया। मंत्रोच्चारण व श्लोक पाठ ने कॉलेज का माहौल भक्तिमय हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें