फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, कमरे में मिला शव

शाहिल शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 05:29 PM IST

थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में काबड़ी फाटक के पास किराये के मकान में रह रहे युवक अभिषेक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मूल रूप से यूपी के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। अभी आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। मकान मालिक अधिवक्ता मनीष ने बताया कि उनका काबड़ी में मकान है। जिसमें प्रतापगढ़ यूपी निवासी अभिषेक और उसका परिवार पिछले पांच साल से किराये पर रह रहा है। रविवार को उन्हें फोन पर सूचना मिली की अभिषेक ने फंदा लगा लिया है। जिसके तुरंत बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह को मृतक अभिषेक के परिजन बड़ी संख्या में नागरिक अस्पताल पहुंच गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें