रिटायर कर्मचारी संघ ने अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को धरना देकर तहसीलदार पानीपत सुमन लत्ता को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना 10 से एक बजे तक जिला सचिवालय के बाहर जिला प्रधान शीशपाल मलिक की अध्यक्षता में दिया। मंच का संचालन जिला सचिव भले राम शर्मा ने किया। राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च को संसद में बिल पास किया गया है जिसके तहत 31 दिसंबर तक रिटायर कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ देने से वंचित रखने का प्रावधान है और इस विधेयक को कोर्ट में भी चुनौती देने का प्रावधान किया गया है।