पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शाम के समय बारिश हुई। जिले में औसतन पांच एमएम बारिश दर्ज की। जिससे तापमान में एक डिग्री तक की कमी आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने अब तीन दिन बारिश की संभावना जताई है।