फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रबड़ीदार खीर और दूध से आंगनबाड़ी में नौनिहालों और गर्भवतियों की बनेगी सेहत

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 21 Dec 2024 06:47 PM IST

आंगनबाड़ी में नौनिहाल और गर्भवती महिलाओं को खाने में रबड़ीदार खीर और पीने के लिए मलाई रहित दूध दिया जाएगा। नौनिहालों में प्रोटीन की मात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रोटीन से भरपूर स्नेक्स भी उपलब्ध कराया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सर्दी के मौसम में रैसिपी में बदलाव किया है। जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य को बनाने और पसंद का होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों, गर्भवतियों व नवजातों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को खाद्य व पेय पदार्थ दिया जाता है। इसमें मीठा सुगंधित स्किम्ड दूध, मीठा दलिया, नमकीन दलिया, पंजीरी और मुरमुरा मिक्सचर था। अब 2020 पोषाहार और मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना में दिए जाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों में बदलाव किया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र में लाभार्थियों को दो दिन मलाई रहित दूध, दो दिन रबड़ीदार खीर और दो दिन प्रोटीन भरपूर स्नेक्स दिए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें