पानीपत में एक प्रॉपर्टी डीलर ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त सुनील सलूजा उर्फ नीटू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।सूचना के अनुसार, सुनील सलूजा आज सुबह करीब 4 बजे घर से निकले थे। नहर में छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपनी बहन को फोन किया और कहा कि बच्चों को संभाल लेना। परिवार वालों का कहना है कि सुनील कुछ दिनों से प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।