फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: "हमें अपने धर्म के प्रति आस्था और निष्ठा को मजबूत कर बच्चों को बनाना चाहिए संस्कारवान"

बागेश्वर सरकार धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सबसे पहले हमें अपने धर्म के प्रति आस्था और निष्ठा को मजबूत करना होगा। इसके साथ बच्चों को संस्कारवान बनाना है। लोग आज भूत-प्रेत पर विश्वास कर रहे हैं लेकिन भगवान को भूलते जा रहे हैं। अगर कहीं भूत-प्रेत हैं तो वहां भगवान भी अवश्य होंगे। उन्होंने ये प्रवचन अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच एवं बागेश्वर धाम सेवा मंडल पानीपत के तत्वावधान में आयोजित श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कहे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सत्यम शिवम सुंदरम भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने की अंदाज में कहा कि पानीपत के पागलों उठाओ दोनों हाथ और बजाओ ताली। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र चाहने वाले ताली नहीं बजाएंगे तो क्या लाहौर वाले ताली बजाएंगे?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें