फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के इसराना गुरुद्वारा साहिब से रवाना हुई गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी शताब्दी दिवस पर आयोजित यात्रा

हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी दिवस मंगलवार देर रात खालसा प्रचार गुरुद्वारा इसराना साहिब पहुंची यात्रा बुधवार करीब बारह बजे पानीपत के लिए रवाना हुई। यात्रा को संत बाबा राजेन्द्र सिंह खालसा ने रवाना किया। यात्रा की रवानगी के मौके पर एसडीएम नवदीप नैन मौजूद रहे। संत बाबा राजेन्द्र सिंह खालसा ने बताया कि हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, मानवता और सबके अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनकी शहादत पूरे विश्व के लिए बलिदान और साहस की अनोखी मिसाल है। गुरु तेग बहादुर जी ने जबरन धर्म परिवर्तन से बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने सत्य, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की। इसी कारण उन्हें ‘हिन्द की चादर’ कहा जाता है। उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज को सत्य, निडरता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें