फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 May 2026 03:22 PM IST

पानीपत के तहत आने वाले राक्सेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक रेत से भरे डंपर ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला हथवाला गांव की प्रीति( 23) बतायी जा रही है। वह लगभग आठ महीने की गर्भवती थी। डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक हथवाला निवासी संदीप जांगड़ा अपनी पत्नी प्रीति को गन्नौर दवा दिलवाने ले जा रहा थे। इस दौरान राक्सेड़ा में तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। चालक की तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला कई फुट तक उझल कर गिरी और डंपर की चक्के के नीचे आकर उसकी मौत हो गयी। पति संदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद प्रशासन पर कठोर नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से राक्सेड़ा, बुढ़नपुर, कारकोली, सिंभलगढ़ और हथवाला क्षेत्र में यमुना से अवैध खनन चल रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन के कारण तेज रफ्तार तथा बेकाबू डंपर गलियों व सड़कों पर तेज गति से चलते हैं जिससे जानमाल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय अधिकारियों एसडीएम, उपायुक्त और विधायक सहित उच्च अधिकारियों को मांग पत्र व प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से शिकायतें देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक इस समस्या पर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर समालखा सरकारी अस्पताल लाया है और मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में डंपर चालक की पहचान व तलाश तेज कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें