फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: धुंध के कारण लोगों को हुई परेशानी

जिले में एक दिन की हल्की राहत के बाद सोमवार को धुंध फिर से गहराई। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। दोपहर के समय धूप निकलने से तापमान बढ़ा लेकिन हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। सोमवार को सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा धुंध का असर ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। दिसंबर माह समाप्त होने से पहले ही धुंध गहराने से सुबह के समय दृश्यता कई बार शून्य रह चुकी है। सोमवार को धुंध बढ़ने से सुबह के दृश्यता 10 मीटर रही। रविवार को धुंध से लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन सोमवार को अल सुबह ही धुंध गहराने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं दिनभर हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर के समय निकली धूप हवा चलने से बेअसर रही। धूप निकलने से लोगों को कुछ समय के लिए धुंध से राहत मिली लेकिन शाम को साढ़े पांच बजे ही धुंध का असर फिर से बढ़ा जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें