फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत : चार कोचिंग सेंटर सील, कई संचालक बंद कर भागे

सुनील कुमार Updated Fri, 10 Jul 2026 04:24 PM IST

-बच्चों को एकेडमी से निकाल बाहर गली में खड़ा किया माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को पहली बड़ी कार्रवाई की। बिशनस्वरूप कॉलोनी स्थित चार कोचिंग सेंटर सील कर दिए। यहां बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन नहीं थे और प्रशासन के नोटिस देने के बाद भी इनको पूरा नहीं किया जा रहा था। कई कोचिंग सेंटर संचालक भाग गए। ऐसे में बच्चों को बाहर गली में खड़ा होना पड़ा। एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने शुक्रवार को बिशनस्वरूप कॉलोनी में कार्रवाई की। टीम ने एंबिशन व उड़ान समेत चार एकेडमी को सील कर दिया। कोचिंग सेंटर संचालकों को सामान बाहर निकालने का भी मौका नहीं दिया। ऐसे में कई संचालकों का जरूरी सामान भी अंदर रह गया। वहीं इसकी भनक लगते ही कई कोचिंग सेंटर संचालक बच्चों को बाहर निकालकर ताला बंद कर चले गए। कई कोचिंग सेंटर संचालकों ने सुबह ही बच्चों की छुट्टी कर दी थी। जिला दमकल अधिकारी गुरमेल और थाना शहर से इंस्पेक्टर फतेह सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। गुरमेल सिंह ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ की जा रही थी। कोचिंग सेंटर संचालक नोटिसों की अनदेखी कर रहे थे। बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें