फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाती में गोली खा ली पर कलमा नहीं पढ़ा, धर्म बताकर घर में घुसकर मारा : पंडित धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर सरकार धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं पर अपनी छाती पर गोली खा ली लेकिन कलमा नहीं पढ़ा। उन्होंने धर्म पूछकर गोली मारी थी। हमने भी घर में घुसकर अपना धर्म बताया। उनको आज भारत की ताकत का पता चल गया है। उन्होंने ये बात शनिवार को पानीपत में सेक्टर 13-17 के हुडा मैदान में आयोजित श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव में कही। अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच एवं बागेश्वर धाम सेवा मंडल पानीपत के तत्वावधान में आयोजित कथा तीन दिन तक चलेगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने महाराज से आशीर्वाद लिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बूंदाबांदी के चलते करीब डेढ़ घंटे की देरी से मंच पर पहुंचे। पूरा पंडाल उनको सुनने के लिए खचाखच भरा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें