फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में दिवाली पर घर जा रहे प्रवासियों की भरी बस में लगी आग, आठ झुलसे, करीब 300 यात्री थे सवार

हरियाणा के पानीपत के समालखा में जीटी रोड पर छोटी दिवाली के दिन प्रवासी यात्रियों की चलती बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में बदल गई। इसमें आठ यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बस पानीपत से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रही थी। इनको समालखा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 300 यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारु कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें