दिवाली की रात वीरवार को पानीपत में अलग अलग 23 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। जहां दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम किया है। हालांकि कुछ ऐसी जगहों पर भी आग लगी जहां कम आग लगने पर लोगों ने दमकल को सूचना देने की बजाए खुद ही आग पर काबू पा लिया हो। गनीमत रही कि किसी भी घटना में किसी को जान की हानि नहीं हुई।