वीरवार सुबह 10 बजे एलिवेटेड पुल पर नशे में धुत एक ट्रक चालक ने सिवाह गांव से तहसील कैंप तक छह लोगों को कुचल दिया। इनमें से पांच की मौके पर मौत हो गई, एक गंभीर घायल हो गया। ट्रक चालक ने एलिवेटिड पुल पर गलत दिशा में ट्रक दौड़ाते हुए करीब पांच किलोमीटर तक कहर बरपाया। सिवाह से एंट्री लेने के बाद आरोपी का ट्रक तहसील कैंप कट के सामने फ्लाईओवर पर एसयूवी कार को टक्कर मारने के बाद रुका। मौके पर पुलिस व राहगीरों ने उसे पकड़ लिया।