फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में श्मशानघाट में मिला बच्ची का शव

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 05:39 PM IST

हरियाणा के पानीपत में राजीव कॉलोनी के पास श्मशान मुक्ति धाम के गेट पर छह माह की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कपड़े से ढककर यहां छोड़ा गया था। धाम के सेवक ने बच्ची के शव की सूचना किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन बच्ची के शव को छोड़ने वाले का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने यहां लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें