फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सर्दी बढ़ने के साथ जिला नागरिक अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या,

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 05:22 PM IST

सर्दी के साथ जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी भी बढ़ गई है। सोमवार को अस्पताल में ओपीडी करीब दो हजार तक पहुंच गई। इसमें ज्यादातर आंख-गले, सांस, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज रहे। रविवार को ओपीडी बंद रहने से सोमवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। मरीजों को इलाज व दवा के लिए एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। अस्पताल में विटामिन-ई, कैल्शियम के साथ विटामिन डी की दवा न मिलने से मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही है जो उन्हें महंगी पड़ रही हैं। मौसम बदलाव से निजी व जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी का समय सर्दियों में नौ से तीन बजे तक हो गया है लेकिन कुछ लोगों को पता न होने से वे सुबह आठ बजे ही अस्पताल में आ रहे हैं जिससे उन्हें पंजीकरण, इलाज व दवा में अन्य मरीजों से ज्यादा समय लग रहा है। बदलते मौसम में आंख जांच के मरीज बढ़ गए हैं जिनमें एलर्जी, लालीपन, मोतियाबिंद के अधिक हैं। वहीं ईएनटी ( कान, नाक और गला ) चिकित्सक के पास गले के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रहने लगी है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंकुर खन्ना ने बताया कि बदलते मौसम में ठंडा पानी या कोई भी ठंडी चीज खाने से गले में अवरुद्ध उत्पन्न हो जाता है इसलिए सर्दी के मौसम में गर्म पानी करके ही पिएं जो आपके स्वास्थ्य और गले दोनों के लिए अच्छा है। फिजिशियन के पास वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, शुगर, बीपी, टीबी जांच के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें