पानीपत के जींद हाईवे पर नारा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैथल के राजौंद कस्बे के बिरथी बाहरी गांव के जगदीप (34) रूप में हुई है। मृतक दो बच्चों का पिता था जो फिलहाल पानीपत के सौदापुर में किराए के मकान पर रहता था। हादसे के बाद थाना मतलौडा पुलिस में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जगदीप शुक्रवार को राजौंद में अपनी मां से मिलने गया था। जब वह वापस पानीपत की ओर लौट रहा था तो पानीपत जींद हाईवे पर सामने से आ रही एक पिकअप ने जगदीप की बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जगदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों को इसकी सूचना राहगीरों ने जगदीप के मोबाइल से दी। थाना मतलौडा पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। वही जगदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।