हरियाणा राज्य महिला आयोग के द्वारा सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र में नर्सिंग ऑफिसर के साथद् टिप्पणी व गलत व्यवहार करने के विरोध में द पानीपत के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दो घंटे पेन डाउन (सुबह 10 से 12 बजे तक) हड़ताल की गई। इससे मरीजो का इलाज प्रभावित रहा। प्रधान सुमन पोरिया ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग के द्वारा डॉक्टर रेप केस इन्क्वायरी के दौरान सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र में नर्सिंग ऑफिसर के साथ अभद्र व्यवहार व गलत टिप्पणी की गई। हमारे बेटियों के बारे में गलत टिप्पणी बोली और हमारे ऊपर गलत आरोप लगाया कि हम नर्सिंग ऑफिसर ने इस जघन्य अपराध में डॉक्टर का साथ दिया। ये उनके ऊपर गलत इल्जाम लगाया गया है। जबकि नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी इन्डोर में होती है। ओपीडी में फिमेल हेल्पर होता है, डॉक्टर को फीमेल हेल्पर को खुद बुलाना पड़ता है। जब किसी फीमेल पेशेन्ट का चैकअप करते हैं तो डॉक्टरों के प्रोटोकॉल में होता है। डॉक्टर के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है, जिस अथॉरिटी ने इस डॉक्टर को रिअपाइमेन्ट दिया है वह दोषी है इसमें नर्सिंग ऑफिसर का क्या कसूर है। पूरा नर्सिंग कैडर ऐसी टिप्पणी व गलत व्यवहार का खंडन करता है व खुद एक महिला होने के नाते दूसरी महिला पर कैसे ऐसी टिप्पणी कर सकतीं हैं। रेणु भाटिया जी को समस्त नर्सिंग कैडर से माफी मांगनी चाहिए। ऐसी टिप्पणी व व्यवहार से पूरे नर्सिंग समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। नर्सिंग एसोसिएशन पानीपत व पूरा नर्सिंग समाज रेणु भाटिया द्वारा दिए गए ऐसे बयानों का विरोध करती है।