फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 10:18 PM IST

पानीपत की एक महिला के साथ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जीआरपी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने खुलासा किया है। रेलवे तकनीशियन भजनलाल और शिवम उर्फ काकू को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसआईटी दोनों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। उन्होंने महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को दिल्ली जाने वाली एमईएमयू ट्रेन में बैठा दिया। महिला सोनीपत रेलवे स्टेशन पर उतरी, जहां रेलवे ट्रैक की कैंची में फंसकर उसका पैर कट गया। एसआईटी ने दोनों आरोपियों के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें