थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी में गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने के विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक पर तीन-चार युवकों ने हमला कर दिया। उनकी पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट और छेड़खानी की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी मुख्यालय ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजनगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक प्रद्यौत ने बताया कि उनका राजनगर में मेडिकल स्टोर हैं। वीरवार सुबह करीब 10 बजे उनके पास मनोज का युवक दवाई देने के लिए आया। उसने अपनी मोटरसाइकिल गली में खड़ी कर दी। उसी समय अचानक कॉलोनी के ही नफीस, सलमान, शाहरुख और उनके साथी गाली गलौज करने लगे। जब उसने ऐसा करने से इंकार किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों और हथौडी लेकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि जब उनकी पत्नी उसके बचाव में आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और छेड़खानी करने का प्रयास किया। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद पड़ोसी वहां पहुंच गए और उन्होंने उसे बचाया।उधर, किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। प्रद्यौत ने मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की आठ मरला चौकी पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हमलावरों की तलाश की जा रही है। पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं हमलावर आरोप है कि हमलावर पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। बंगाल क चुनाव के समय भाजपा का समर्थन करने के पर एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की थी।