फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं भी बदमाश हूं... ये क्या बोल गए जिला परिषद सदस्य रणदीप

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Apr 2025 05:08 PM IST

पानीपत के गांव कवि में हुई पंचायत चर्चाओं में है। पंचायत में जिला परिषद के सदस्य के संबोधन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं मैं भी बदमाश हूं, मैं ये नहीं कहता कि मैं शरीफ हूं। लेकिन औरतों को नहीं पिटता। रविवार को पानीपत के गांव कवि में असामाजिक तत्वों और गांव में हो रही बदमाशी के विरोध में ग्रामीणों की पंचायत हुई थी। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में असामाजिक तत्तों के घुसने पर रोक लगा दी थी। गांव के युवकों को भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलर्ट रहने को कहा था। इसी पंचायत में जिला परिषद के सदस्य रणदीप ने भी पंचायत को संबोधित किया था। बदमाशों का यह काम नहीं होता कि घर में औरतों के साथ मारपीट करें। में ये नहीं कहता कि मै शरीफ हूं। लेकिन औरतों के साथ मारपीट नहीं करता। इसके बाद उन्होंने कहा कि गांव वाले अगर मेरा साथ दें तो गांव में बदमाशी नहीं पनपने दें। बदमाशों को मै अकेला ही घेर लूंगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें