फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में नहर किनारे खड़ी स्टार्ट स्कूटी से मिला लाइसेंसी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस

थाना समालखा क्षेत्र के नामुंडा गांव के पास बुधवार सुबह एक स्कूटी बरामद की गई। तलाशी लेने पर स्कूटी के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर, चार कारतूस और एक बैग मिला है। बैग में 12 वीं क किताबें मिली है। सीआईए और समालखा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कूटी स्टार्ट थी। स्कूटी के पास से ही पुलिस को एक लाइसेंसी रिवाल्वर और चार कारतूस मिला। साथ ही एक बैग भी मिला। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया है। स्कूटी के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक घर से स्कूटी लेकर आया था। लेकिन, फिलहाल उसका कोई पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें