फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में शिक्षा मंत्री ने सात किलोमीटर चलाई साइकिल, विधायक विज पैदल तो भड़ाना ईवी गाड़ी से पहुंचे

पीएम मोदी का सीधा प्रसारण देखने के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क पर उतरे मंत्री और अधिकारी शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा की अगुवाई में एल्डिको से आर्य पीजी कॉलेज तक निकाली गई साइकिल रैली माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में शुक्रवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्य कॉलेज में सीधा प्रसारण कार्यक्रम में जुड़ते समय पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग पर्यावरण-अनुकूल माध्यमों से इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराई। जहां शिक्षा मंत्री ने अपने एल्डिको स्थित निवास स्थान से स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज तक लगभग सात किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा निकाली, वहीं पानीपत शहरी सीट से विधायक प्रमोद विज जीटी रोड स्थित अपने कार्यालय से पैदल चलकर कार्यक्रम में पहुंचे। दूसरी तरफ समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना प्रदूषण मुक्त यातायात को बढ़ावा देते हुए इलेक्ट्रॉनिक वाहन में सवार होकर आयोजन का हिस्सा बने। हालांकि मंत्री कार्यक्रम के बाद अपने काफिले के साथ गए। साइकिल रैली सुबह करीब 9:30 बजे शिक्षा मंत्री के एल्डिको स्थित निवास से शुरू हुई। जीटी रोड से होते हुए सैकड़ों साइकिल सवारों का यह काफिला सुबह लगभग 10 बजे आर्य पीजी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग पर्यावरण बचाने, प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली बढ़ाने के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस मुहिम में न केवल राजनेता, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल हुए। आयोजन स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद से लाइव सुना। पूरा हाल मोदी के जयकारों के साथ गूंज उठा। आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनशैली बदलना जरूरी : महीपाल शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब केवल एक सरकारी औपचारिकता या अभियान नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का परम नैतिक दायित्व बन चुका है। हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और प्रदूषण मुक्त धरती देना चाहते हैं तो हमें आज से ही अपनी दैनिक जीवनशैली में बदलाव करना होगा। छोटी दूरियों के लिए साइकिल या पैदल चलने की आदत डालनी होगी। साइकिल स्वास्थ्य, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण का सबसे बड़ा माध्यम है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी मानवता के लिए बड़ी चुनौती हैं। इसका समाधान केवल फाइलों या योजनाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर जनभागीदारी से ही संभव है। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि यदि हर नागरिक साल में एक पौधा लगाए, पानी बर्बाद न करे और सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करे, तभी यह अभियान एक सफल जन आंदोलन बनेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण पहली शर्त है। साइकिल चलाने से न केवल पर्यावरण साफ रहता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि हमें नए विकल्प को अपनाना होगा। रैली की समाप्ति पर आर्य कॉलेज में विद्यार्थियों और युवाओं ने पर्यावरण रक्षा की शपथ ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें