शहर के सलारजंग गेट पर एक युवक ने भगवान श्रीकृष्ण का प्रतिरूप बनाकर बाल काटने का वीडियो वायरल हो गया। हिन्दू संगठनो ने नाइ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना शहर में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला शहर थाना क्षेत्र का है। कृष्ण जन्माष्टमी पर सलरगंज गेट पर एक नाइ ने बाल काटने के लिए राधा और कृष्ण का प्रतिरूप धारण किया। जिसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गई। जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया। थाना शहर पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।